Muzaffarpur News: अग्निशमन विभाग को मिलेगी एम्बुलेंस, घटनास्थल पर साथ जाएगी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार में अब अग्निशमन विभाग की गाड़ियों के साथ एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंचेगी। गृह विभाग ने सभी जिलों में अग्निशमन विभाग को एक-एक एम्बुलेंस देने की मंजूरी दी है। आग लगने की घटना में रेस्क्यू किए गए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
अग्निकांड के बाद का निर्णय मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद यह निर्णय लिया गया है। आग लगने के दौरान अस्पताल की आईसीयू से कई गंभीर मरीजों को निकाला गया था। लेकिन, एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं होने के कारण परिजन और अस्पताल कर्मी घायलों को काफी देर तक पैसेज और सड़क पर ही रखे रहे। समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने से कई मरीजों की हालत बिगड़ गई थी। इस घटना के बाद सिस्टम की खामी उजागर हुई थी।
नई व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.