मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में एक से 10 फरवरी तक सेना भर्ती रैली (अग्निवीर सहित) आयोजित होगी। रैली की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी कुमार गौरव ने सभी संबंधित विभागों को 25 जनवरी तक जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया है।

भर्ती रैली की तैयारियां सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल जाधव एसआरडी ने 16 अक्तूबर को डीएम को पत्र लिखकर प्रशासनिक सहयोग मांगा था। डीएम ने गुरुवार को आदेश जारी किया। नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, एसडीओ पूर्वी, जिला परिवहन पदाधिकारी समेत 14 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अग्निवीर जीडी, नर्सिंग सहायक, टेक्निकल और एसकेटी व क्लर्क पद के लिए मुख्य रूप से बहाली होगी। इसमें मुजफ्फरपुर भर्ती बोर्ड के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी...