मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ और बिहार राज्य चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ जिला शाखा मुजफ्फरपुर के बैनर तले सोमवार को समाहरणालय परिसर में अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संगठन ने अपनी 32 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी कुमार गौरव के माध्यम से मुख्य सचिव बिहार सरकार को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिनारायण सिंह और संचालन जिला मंत्री कृष्ण कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- कर्मियों ने डीएम को सौंपा 31 सूत्री मांग पत्रमांगों की प्रस्तुति वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए सरकार गंभीर नहीं है। कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संघों ने वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली,...