मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अगले महीने कांटी आ सकते हैं। इस दौरान वे विधायक अजीत कुमार के पिता शिक्षाविद गया चौधरी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही एक जनसभा भी संभावित है। विधायक ने सोमवार को बताया कि सीएम से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात हुई। इस दौरान कांटी विधानसभा के विकास की योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही मूर्ति अनावरण करने का आमंत्रण दिया। सीएम ने उनके आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कांटी आने पर अपनी सहमति जताई। विधायक ने कहा कि सीएम से कांटी थर्मल पावर प्लांट में 500 मेगावाट के दो अतिरिक्त इकाई लगाने के लिए केंद्र से अनुशंसा करने की मांग की गई। साथ ही कांटी तथा मड़वन को पश्चिमी अनुमंडल से हटकर पूर्वी अनुमंडल में जोड़ने, क्षेत्र के महत्वपूर्ण सड़कों को जनहित में पीडब्ल्यूडी से अध...