मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना के धर्मपुर वार्ड नौ के निवासी अगरबत्ती व्यवसायी अशोक कुमार साह की सड़क हादसे में मौत के बाद बाइपास फोरलेन पर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने यातायात को ठप कर दिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक फोरलेन जाम रहा। ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और दुर्घटना स्थल पर बैरियर व रंबल स्ट्रिप ब्रेकर लगाने की मांग कर रहे थे। करीब तीन घंटे तक जाम के कारण बाइपास पर वाहनों की कतार लग गई। सदर थाने की पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ग्रामीणों को समझाकर जाम खाली करवाया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सड़क पार कर चाय पीने जा रहे अधेड़ को कार ने रौंदा, विरोध में दो घंटे जामहादसे में व्यवसायी की मौत दुर्घटना को लेकर तेज रफ्तार स्कॉर्प...