मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश इकाई बिहार प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन (पश्चिम) ने शहर के शीतला गली, सूतापट्टी निवासी राजीव केजरीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। 10 अक्तूबर को जारी मनोनयन पत्र में प्रदेश अध्यक्ष योगेश तुलस्यान और प्रदेश महामंत्री टेकचंद अग्रवाल ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव और सहयोग से सम्मेलन को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...