मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय रग्बी प्रतियोगिता मंगलवार से अरवल में शुरू होगी। 13 से 16 अक्तूबर तक गांधी मैदान में अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे। सोमवार को टीम अरवल के लिए रवाना हो गई। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि इसमें पटना, मगध, तिरहुत, कोशी, पूर्णिया, मुंगेर, सारण, दरभंगा और भागलपुर प्रमंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी। तिरहुत प्रमंडल की टीम में आर्यन कुमार, मणि राज, शिवम कुमार, सत्यम कुमार, आदित्य कुमार, आदर्श कुमार, शिवम कुमार, आशीष झा, प्रियांशु कुमार, अविनाश कुमार, आरव कुमार, सत्यम कुमार, काजल कुमारी, खुशी कुमारी, अंजली कुमारी, माही चौहान, साक्षी महतो, सोनाली कुमारी, राजनंदिनी कुमारी, पल्लवी सिंह, अनुराधा कुमारी, शिवानी कुमारी, श्रृष्टि क...