मुजफ्फरपुर, नवम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। राजगीर खेल परिषद, नालंदा में तीन से पांच नवंबर तक आयोजित राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका टीम ने इसमें ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। वहीं, अंडर-17 टीम उपविजेता रही।जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में तिरहुत की खिलाड़ियों ने कुल 17 पदक अपने नाम किए। इनमें सात स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक जीतने वालों में अंडर-14 और अंडर-17 की रिले टीमें, खुशबू (3000 मीटर और क्रॉस कंट्री), दीप्तिका (लॉन्ग जंप), तान्या (हर्डल्स) और प्रीति (200 मीटर) शामिल हैं। रजत पदक प्रिया, सोनी, पल्लवी, बिंदिया और अंकिता ने विभिन्न स्पर्धाओं में जीते। वहीं, कांस्य पदक अंडर-19...