मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। प्रह्लादपुर स्थित आंबेडकर भवन में शनिवार को अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के प्रखंड अध्यक्ष परमानंद पाठक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें दिघरा रामपुर साह गांव में बसे 20 भूमिहीन परिवार के घर हटाने के लिए अंचल कार्यालय से जारी नोटिस का विरोध किया गया। जिला प्रशासन से भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने एवं जिस जमीन पर बसे हुए हैं, उसका बसगीत पर्चा देने की मांग की। निर्णय लिया गया कि 11 अक्तूबर को डीएम से मिलकर मांगपत्र सौंपा जाएगा। मुखिया उदय चौधरी, हरि पासवान, सुलिंद्र पासवान, गंगा पंडित, अशोक पंडित, उमेश पंडित, पप्पू महतो आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...