मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: छपार थाना छपार पुलिस ने लगभग 740 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।आगामी त्योहार को देखते हुए अवैध पटाखों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खामपुर रोड महरायपुर तिराहा पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सजल शर्मा पुत्र गोपाल कृष्ण शर्मा निवासी शारदा नगर सहारनपुर उम्र 29 वर्ष और धर्मेन्द्र पुत्र राजेश कुमार निवासी हसनपुर चुंगी दिल्ली रोड सहारनपुर उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि खामपुर की तरफ से दो गाड़ी महिन्द्रा सुपरो व मैक्स पिकअप में बिना लाइसेंस के अवैध पटाखे मेरठ, सिकंदराबाद की तरफ बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Faridabad News:...