मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। शनिवार को 66केवी सुजडू बिजलीघर पर संविदाकर्मी लाइनमैन सुधीर कुमार काम कर रहा था। इस बीच वह हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। अन्य कर्मचारियों ने लाइनमैन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना को लेकर विरोध जताया है। मेरठ रोड पर स्थित 66केवी सुजडू बिजलीघर पर सुधीर कुमार संविदाकर्मी लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। शनिवार को लाइनमैन सुधीर कुमार 66केवी बिजलीघर पर काम कर रहा था। इस बीच वह करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया। यह देख अन्य कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। कर्मचारियों ने घायल सुधीर कुमार को आनन फानन में उपचार क...