मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर में 23 मामलों में फांसी की सजा सुना चुके फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर को अब परिवार न्यायालय में अपर प्रधान न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- फांसी की रिकॉर्ड सजा देने वाले जज रवि दिवाकर फास्ट ट्रैक अदालत से फैमिली कोर्ट भेजे गए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जारी अधिसूचनाओं के जरिए जिले में तीन न्यायिक अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। इसके तहत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंजुला भलोटिया को महिला अपराधों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में तैनात किया गया है, जबकि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव कुमारी को 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत गठित न्यायालय में भेजा गया है। यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दर्जनों न्यायिक अधिकारियों के त...