Muzaffarnagar News: 220 केवी उपकेंद्र से जुड़े 33 केवी पोषक मार्गों पर तीन घंटे बिजली रहेगी बाधित
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शुक्रवार को बिजली उपभोक्ताओं को तीन घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से 220 केवी उपकेंद्र नरा पर अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े 33 केवी पोषक मार्गों की विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।220 केवी उपकेंद्र नरा पर अनुरक्षण कार्य के लिए 16 अक्टूबर को सुबह छह बजे से नौ बजे तक शटडाउन प्रस्तावित है। इस दौरान नरा बिजलीघर से जुड़े 33 केवी पोषक मार्गों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। शटडाउन के चलते शामली रोड, बेगराजपुर, महावीर चौक और टाउनहाल से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। सुबह के समय बिजली बंद रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों और अन्य बिजली उपभोक्ताओं को परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.