मुजफ्फर नगर, अगस्त 10 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुजफ्फरनगर में शहीदों को नमन करने और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए जज्बा दौड़-12 का आयोजन होगा। यह दौड़ 16 अगस्त को एक देश-एक चुनाव के राष्ट्रीय संकल्प के समर्थन में समर्पित रहेगी। दौड़ सुबह छह बजे राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से चार किलोमीटर तक होगी। दौड़ में विजेताओं के लिए अलग-अलग उपहार रखे गए हैं। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: स्वतंत्रता सेनानियों-शहीदों के नाम तिरंगा यात्रा निकाली दौड़ का आयोजन गांधी कालोनी स्थित एक पार्टी हॉल में समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति के बैनर तले पत्रकार वार्ता हुई। इसमें सत्यप्रकाश रेशु व्यवस्थापक अमित पटपटिया ने संयुक्त रूप से बताया कि 16 अगस्त को सुबह छह बजे सबसे पहले जीआईसी ग्राउंड के गेट नंबर दो से लड़कों की दौड...