मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द की मिसाल भी देखने को मिली। मुस्लिम बहनों ने अपने हिंदू भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, वहीं मुस्लिम भाइयों ने अपनी मुंह बोली हिंदू बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें उपहार भेंट किए। यह भी पढ़ें- 40 साल से रक्षाबंधन पर राखी बांध रही मुमताजरिश्ते की परंपरा कस्बे में दो परिवारों के बीच पिछले 14 वर्षों से चली आ रही भाई-बहन के रिश्ते की परंपरा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। कस्बा निवासी वसीम अहमद ने बताया कि उनके परिवार में चार बेटियां हैं और बेटा नहीं है। उनके दोस्त फलौदा निवासी बबलू त्यागी के दो बेटे मोहित त्यागी और हितांशु त्यागी उनकी बेटियों को अपनी मुंह बोली बहन मानते हैं। ...