मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- Muzaffarnagar News: खतौली। कस्बा खतौली के मोहल्ला बालकराम में उस समय गहरा सन्नाटा और मातम पसर गया, जब वसीम मुल्तानी के 14 वर्षीय इकलौते पुत्र अदीन मुल्तानी की बुखार के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। घर के इकलौते चिराग के इस तरह बुझ जाने से जहाँ परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे मोहल्ले और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया है कि अदीन मुल्तानी को पिछले पाँच दिनों से तेज बुखार था। शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य मौसमी बुखार समझते हुए स्थानीय चिकित्सक से उसका उपचार कराया। हालांकि, दो-तीन दिनों तक दवाइयाँ देने के बाद भी जब अदीन की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी स्थिति लगातार बिगड़ने लगी, तो परिजन घबरा गए。

अदीन की गंभीर स्थिति अदीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे मुजफ्फरनगर के एक चिकित्सक के...