मुजफ्फर नगर, नवम्बर 21 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान और दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को भारत बौद्धिक्स परीक्षा हुई। भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की 'भारत बौद्धिक्स' परीक्षा का आयोजन जनपद में 13 केंद्रों पर हुआ, जिसमे साढ़े तीन हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। मुजफ्फरनगर में भारत बौद्धिक्स 2.0 की परीक्षा एसडी पीजी कालेज, डीएवी पीजी कालेज, जैन पीजी कालेज सहित 13 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें सबसे अधिक परीक्षार्थी एसडी पीजी कालेज में रहे, जहां 1300 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।सनातन धर्म पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्राचार्य प्रो. सुधीर पुंडीर ने बताया कि कुल 13 केंद्रों पर हुई इस परी...