मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarnagar News: सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर शेरनगर में महंत स्वतंत्र गिरि महाराज के शिष्य महंत कन्हैया गिरि महाराज 84 दिन की कठिन खड़ी तपस्या कर रहे हैं। दिव्य ध्यान योग आश्रम के स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज ने शेरनगर पहुंचकर कन्हैया गिरि महाराज से भेंट की और उनके अद्भुत धैर्य व संकल्प की सराहना करते हुए साधना की निर्विघ्न पूर्णता के लिए शुभकामनाएं दी। महंत कन्हैया गिरि ने बताया कि तपस्या का समापन आगामी अगस्त को होगा। इसके तहत 8 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे से हरियाणा की प्रसिद्ध भजन मंडली द्वारा विशाल जागरण कराया जाएगा। इसके उपरांत 9 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से हवन-यज्ञ तथा 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, पूर्व ...