Muzaffarnagar News: होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में मरीजों को मिला परामर्श
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarnagar News: होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक फिजीशियन वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने चिकित्सकों से परामर्श एवं निःशुल्क उपचार का लाभ उठाया। शिविर के दौरान विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लगभग 250 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। इसके साथ ही पैथोलॉजी सेवा के अंतर्गत लगभग 190 मरीजों की ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों ने मरीजों को खान-पान, जीवन शैली और आवश्यक सावधानियों के संबंध में उचित मार्गदर्शन दिया। शिविर में डॉ. अजय कौशिक, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. प्रमोद कश्यप, डॉ. सौरभ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.