मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- Muzaffarnagar News: जानसठ । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में स्थित हुसैन हॉस्पिटल के नाम का बोर्ड हटवाकर हुसैन क्लीनिक का बोर्ड लगवा दिया। टीम के मुताबिक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में डॉक्टर मोहम्मद हुसैन (बीएएमएस) चिकित्सक के नाम का पंजीकरण है। बुधवार को मुजफ्फरनगर से आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय से नोडल अधिकारी डॉक्टर नीरज शर्मा व आयुर्वेदिक एवं यूनानी के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह टीम के साथ कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा/रामकृष्णापुरम कॉलोनी में स्थित हुसैन हॉस्पिटल में पहुंचे। टीम ने डॉक्टर मोहम्मद हुसैन को हुसैन हॉस्पिटल का बोर्ड हटाने और हुसैन क्लीनिक का बोर्ड लगाने का नोटिस दिया, उन्होंने नोटिस नहीं लिया। बाद में टीम के समझाने पर डॉक्टर मोहम्मद हुसैन ने बिल्डिंग पर हुसैन क्...