Muzaffarnagar News: हादसे से उजड़ा परिवार, पांच दिन में पिता और दो बेटों की मौत
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मल्लूपुरा में रहने वाले एक गरीब परिवार पर नीलगाय के कारण हुए सड़क हादसे ने कहर बरपाया कि हादसे में घायल पिता व दो बेटों की पांच दिन के भीतर अलग-अलग दिन मौत हो गई। दोनों बेटे 29 अगस्त को अपने बीमार पिता को दवाई दिलाने के लिए चरथावल जा रहे थे। हादसे से परिवार पर मातम पसर गया है।बताया जाता है कि 29 अगस्त की सुबह मल्लूपुरा निवासी करीब 80 वर्षीय अशफाक अपने दोनों बेटों 38 वर्षीय मोहम्मद नाहिद और 35 वर्षीय मोहम्मद साजिद के साथ स्कूटी से चरथावल दवाई लेने जा रहे थे। जैसे ही वे दधेडू पार कर रजवाहे की पुलिया के पास पहुंचे, तभी जंगल की ओर से अचानक निकली नीलगाय सड़क पर आ गई। नीलगाय से स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.