मुजफ्फर नगर, सितम्बर 6 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बिटावदा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया।गांव नगवा निवासी 25 वर्षीय दीपक पुत्र चंद्रकिरण अपने दोस्त गुड्डू पुत्र महेंद्र के साथ बाइक से बुढ़ाना बाजार जा रहा था। दोनों गुड्डू के भतीजे के जन्मदिन का केक लेने निकले थे। बिटावदा में संगत होटल के पास सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी बुढ़ाना पहुंचाया। चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुड्डू का उपचार चल रहा है। दीपक की मौत से पर...