मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: नेशनल हाईवे 58 पर तिगाई के समीप डीसीएम की टक्कर लगने से घायल हुए बाइक सवार युवक की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। मृतक रिश्तेदारी से घर वापस लौट रहा था। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया। गांव रतनपुरी निवासी 37 वर्षीय योगेश पुत्र लीलू रविवार को खतौली थाना क्षेत्र के चांदसमंद गांव रिश्तेदारी में गया था। शाम को घर वापस लौटते समय तिगाई गांव के समीप पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आए डीसीएम से बाइक की भिडंत हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों ...