Muzaffarnagar News: हर घर तिरंगा अभियान: 14 अगस्त को निकलेगी बाइक रैली
मुजफ्फर नगर, अगस्त 13 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को मुजफ्फरनगर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। उप क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत यह रैली आयोजित की जा रही है। यह बाइक रैली 14 अगस्त को प्रात: 9 बजे राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर सुजडू चुंगी, मीनाक्षी चौक और महावीर चौक होते हुए वापस राजकीय इंटर कॉलेज पर समाप्त होगी। रैली में स्थानीय पुरुष एवं महिला प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। प्रशासन ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे 14 अगस्त को प्रात: 8:30 बजे अपनी बाइक और अनिवार्य रूप से हेलमेट के साथ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: तिरंगे के सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.