मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: सिसौली। श्रीमद्भागवत कथा प्रचार समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में हरे कृष्णा मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय मेले का भव्य आयोजन किया। मेले का शुभारंभ मंदिर के महाराज श्री विष्णु नारायण दास प्रभु ने पूजा-अर्चना कर किया। समिति के दिनेश प्रभु ने बताया कि सैकड़ों वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार विजयादशमी के बाद चतुर्दशी के दिन मां दुर्गा के दर्शन हेतु भारी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। मेले में कस्बे व आसपास के गांवों से आए लोगों ने माता रानी के दर्शन कर जमकर खरीदारी की। खिलौनों, मिठाइयों और श्रृंगार की दुकानों पर काफी चहल-पहल रही। यह भी पढ़ें- Purnia News: चौठारी पूजन पर भक्ति गीतों से गूंजा मीरगंज का दुर्गा मंदिर इस अवसर पर नीरज प्रभु, राम श्याम दास, योगेश स्वर्णक...