Muzaffarnagar News: हरियाली तीज पर महिलाओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड, यूनिट-बुढ़ाना की कॉलोनी परिसर में हरियाली तीज का पर्व मनाया। कार्यक्रम में कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं, बच्चों और परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य, लोकगीत, झूला और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं तथा मिस तीज विजेता को महिला क्लब की अध्यक्षा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दूसरी ओर शुगर मिल में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह व देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख चंद्रवीर सिंह रहे। यह भी पढ़ें- Bagpat News: हरियाली तीज: अनिता किचन क्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.