Muzaffarnagar News: हरिद्वार से लौट रही रोडवेज डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन बच्चों समेत नौ घायल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 7 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर हरिद्वार से लौट रही सोहराबगेट डिपो की एक रोडवेज बस मीरापुर के सैनी भट्टा तिराहे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे बस के चालक-परिचालक व बस में सवार एक ही परिवार के तीन बच्चों व तीन महिलाओं समेत कुल लोग नौ लोग घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अपनी ही जीप से सीएचसी जानसठ भिजवाया।
दुर्घटना का विवरण गुरुवार की देर सांय सोहराबगेट डिपो की रोडवेज बस संख्या UP78JT 5207 को लेकर उसका मेरठ निवासी चालक विनोद अपने परिचालक रिंकू निवासी गांव बुंद्राखुर्द थाना चांदपुर के साथ हरिद्वार से दिल्ली के लिए चला था। बस में हरिद्वार से हापुड जाने के लिए आठ यात्री सवार हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.