Muzaffarnagar News: हत्या की झूठी सूचना देकर मचाई अफरा-तफरी, दो गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, अगस्त 8 -- Muzaffarnagar News: चरथावल डायल-112 पर हत्या की झूठी सूचना देकर पुलिस और ग्रामीणों को गुमराह करने के मामले में चरथावल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।पुलिस के मुताबिक ग्राम मथुरा निवासी परवेज आलम ने डायल-112 पर सूचना दी कि सलमान ने अपनी पत्नी शहनाज की चाकू मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में पता चला कि महिला की हत्या नहीं हुई थी। पूछताछ में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच मारपीट हो रही थी, जिसे हत्या बताकर सूचना दी गई थी। इस बीच गांव में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान परवेज आलम और सलमान आक्रामक हो गए, जिससे शांति व्यवस्था प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.