मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: जानसठ । सीएचसी प्रभारी डा. अर्जुन सिंह की देखरेख में क्षेत्र के रामराज, मीरापुर, राजपुर कलां, सिखेड़ा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में आए सभी मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई दी। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने 124 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य मेले में अधिकांश निमोनिया, एलर्जी, गला खराब, दमा, खांसी, जुखाम, बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। मेले में महिलाओं को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के द्वारा बच्चों का वजन किया। एएनएम के द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीके लगाए गए। यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1443 मरीजों को मिला उपच...