मुजफ्फर नगर, जुलाई 6 -- Muzaffarnagar News: जानसठ सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह की देखरेख में क्षेत्र के रामराज, मीरापुर, राजपुर कलां, सिखेड़ा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। स्वास्थ्य मेले में आए सभी मरीजों की जांच कर दवाई दी।रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने 112 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य मेले में अधिकांश निमोनिया, एलर्जी, गला खराब, दमा, खांसी, जुखाम, बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। मेले में महिलाओं को परिवार नियोजन की जानकारी दी। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि इस दौरान डॉक्टर सुषमा शर्मा, डॉक्टर नदीम, डाक्टर मोहित कुमार, फार्मेसिस्ट मरदान, अब्दुल कलीम आदि ने स्वास्थ्य मेले में सहयोग किया। यह भी पढ़ें...