Muzaffarnagar News: स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व
मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित पचेड़ा रोड बारात घर में श्री कृष्ण कृपा जियो गीता परिवार द्वारा गुरु पूर्णिमा (व्यास पूजा) का भव्य आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर, शामली, खतौली और देवबंद सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अपने आशीर्वचन में स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला, जिसे सुनकर उपस्थित जनसमुदाय भावविभोर हो उठा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: स्व. नेकीराम गर्ग की पुण्यतिथि पर रक्तदान व स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.