मुजफ्फर नगर, जुलाई 29 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर स्क्रैप भेजने का सौदा तय कर आरोपी ने ट्रेडिंग कम्पनी के प्रोपराईटर से 17.23 लाख रुपये हड़प लिए। पीडिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बचन सिंह कालोनी निवासी निधि राणा बाल गोपाल ट्रेडिंग कम्पनी की प्रोपराइटर है। प्रोपराईट को अपनी ट्रेडिंग कम्पनी के लिए 50 टन एमएस स्कै्रप की जरुरत थी। उसने आस एण्टरप्राईजेज के प्रोपराईटर इरफान अहमद निवासी गोपाली थाना देवबंद से सम्पर्क किया। उसने स्क्रैप देने का वायदा किया। आरोप है कि उसने अलग अलग समय से बैंक खाते से आरोपी को 8.40 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने छह माह में स्क्रैप भेजने का वायदा किया। पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे 40 टन क्रम्ब रबर टायर भेजने...