मुजफ्फर नगर, सितम्बर 6 -- Muzaffarnagar News: जानसठ कस्बे के एम्बियंस एकेडमी में शनिवार को दादा-दादी दिवस बड़े उत्साह एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने दादा-दादी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यक्रम में बच्चों ने नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए एवं दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ जैसे मनमोहक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। दादा-दादी एवं बच्चों के लिए विभिन्न खेल व कहानी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या मनु मनोज गुप्ता ने कहा कि दादा-दादी परिवार की मजबूत नींव हैं। प्रबंधक भावेश गुप्ता ने सभी दादा-दादियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपने परिवार, संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। यह भी पढ़ें- Begusara...