Muzaffarnagar News: सुभाष चंद्र धीमान बने अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष
मुजफ्फर नगर, अगस्त 21 -- Muzaffarnagar News: अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने मीरापुर क्षेत्र के गांव सिखरेड़ा निवासी समाजसेवी मास्टर सुभाष चंद्र धीमान को मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से विश्वकर्मा समाज के लोगों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि सुभाष धीमान के नेतृत्व में विश्वकर्मा समाज को मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी समाज की सेवा का संकल्प है। युवाओं को शिक्षा व स्वरोजगार से जोड़ना और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के समर्थकों ने घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.