मुजफ्फर नगर, सितम्बर 12 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शुक्रवार को मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शासन स्तर से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सुजडू बनाने के लिए स्वीकृति मिल गई है। जनपद की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए 78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैंप, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड, खालापार सहित आसपास के घरेलू, व्यावसायिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण व निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी。

मुख्यमंत्री का आभार उन्होंने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व...