मुजफ्फर नगर, नवम्बर 27 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर पुलिस विभाग की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई देकर सम्मानित किया। करीब तीन साल तक बुढ़ाना सर्किल में तैनात रहे सीओ गजेंद्र पाल सिंह का कार्यकाल पुलिसकर्मियों और क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक याद रहेगा। विदाई समारोह में अधीनस्थ पुलिसकर्मियों, सहकर्मियों और अधिकारियों ने उनके साथ बिताए पलों को साझा करते हुए उनके व्यक्तित्व, व्यवहार और कार्यशैली की सराहना की। इस दौरान कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्री ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने और बेहतर पुलिसिंग के लिए हमेशा मार्गदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...