मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- Muzaffarnagar News: छपार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ सीएमओ डा. सुनील तेवतिया ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्तों को भोजन-प्रसाद भी वितरित किया। गांव बरला में हाईवे पर स्थित पीएचसी में सोमवार को कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डा. सुनील तेवतिया ने कहा कि सावन के महीने में हरिद्वार से शिवभक्त पैदल ही कांवड़ लेकर आते है और दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित शिवालयों पर शिवरात्रि पर जलाभिषेक करेंगे। इसलिए हमें उनकी तन मन धन से सेवा करनी चाहिए। बरला में शिवभक्तों के लिए चिकित्सीय व्यवस्था के साथ ही भोजन, पानी व व्यायाम की भी उचित व्यवस्था की जा रही है। यह भी पढ़ें- Purnia News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था इस दौर...