Muzaffarnagar News: सिसौली में हटाया गया अतिक्रमण
मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- Muzaffarnagar News: सिसौली। नगर में आवागमन की राह में व्यवधान बने अतिक्रमण पर शुक्रवार की दोपहर को पुलिस और नगर पंचायत का डंडा चला। भौराकला थाना का पुलिस बल नगर पंचायत कर्मचारीयो के साथ उपस्थित रहा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन के निर्देशन में सफाई कर्मचारियों की टीम ने सिसौली भौरा खुर्द मार्ग से घरों के सामने किया गया अतिक्रमण हटवाया। दरअसल पूरे नगर में लोगों ने घरों में अंदर वाहन ले जाने के लिए सामने सड़क पर कई फुटो तक अतिक्रमण किया हुआ है। कुछ जगह सड़क पर बुग्गी, ट्राली खड़ी कर देते हैं। दुकानों पर आने वाले ग्राहक भी बचे-खुचे स्थान पर अपना वाहन खड़ा कर देते हैं। स्थिति यह कि सड़क पर यदि दो बड़े वाहन आमने-सामने हो जाएं तो जाम लग जाता है। नगर पंचायत ने इस समस्या को गंभीरता से लिया है। इस क्रम में पुलिस बल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.