Muzaffarnagar News: सिसौली में निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- Muzaffarnagar News: सिसौली। सिसौली में गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ) ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने झंडी दिखाकर यात्रा शुरू कराई। युवा नगर अध्यक्ष चौधरी अर्जुन बालियान के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा किसान भवन से शुरू होकर नई आबादी, होली चौक , मोहल्ला लेप्रॉन से होकर पुनः किसान भवन तक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान सैकड़ों ट्रैक्टरों पर सवार किसानों के हाथों में तिरंगे लहराते रहे और 'भारत माता की जय' तथा 'वंदे मातरम' जैसे देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- तिरंगे के साथ ट्रैक्टरों पर निकले किसान, समस्याएं नहीं सुलझीं तो आं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.