मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 31 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष, महिला और बाल बैरकों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने बंदियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने में कठिनाई होने पर बंदी कारागार अधीक्षक के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता हेतु आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, उन्होंने ई-जेल लोक अदालत के योग्य मामलों की सूची जल्द भेजने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 01 नवंबर को आईटीआई सूजडू चुंगी में आयोजित होने वाले वृहद विधिक सहायता शिविर के प्रति भी जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Firozabad News: प्राधिकरण स...