मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: खतौली। गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सावधानी और सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। इसी को लेकर फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस कर्मियों और आसपास के लोगों को सिलेंडर में आग लगने पर बचाव के तरीकों की जानकारी दी। कर्मचारियों ने बताया कि गैस सिलेंडर या पाइप में आग लगने पर सबसे पहले गैस की आपूर्ति बंद करने का प्रयास करना चाहिए। यदि संभव हो तो रेगुलेटर को बंद कर सिलेंडर को सुरक्षित स्थान पर रखने की कोशिश करें। आग बढ़ने की स्थिति में पानी डालने के बजाय अग्निशमन यंत्र या गीले कपड़े की मदद से आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आग की स्थिति गंभीर होने पर तुरंत सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर दमकल विभाग को सूचन...