मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- Muzaffarnagar News: खतौली खतौली नगर में पावन अष्टान्हिका महापर्व पर आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। यह दिव्य आयोजन श्री पार्श्वनेमि दिगम्बर जैन मंदिर, जक्की वाला एवं श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, नया खतौली में वाणीभूषण पंडित सुमित प्रकाश जैन (भोपाल) एवं प्रतिष्ठाचार्य पंडित अनिल कुमार जैन (भोपाल) के पावन सान्निध्य में संपन्न हो रहा है।वाणीभूषण पंडित सुमित प्रकाश जैन ने कहा कि सिद्ध परमेष्ठी की आराधना आत्मा की सर्वोच्च साधना है। सिद्ध भगवान वे हैं, जिन्होंने समस्त कर्मों का क्षय कर अनन्त ज्ञान, अनन्त दर्शन, अनन्त सुख एवं अनन्त वीर्य प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- अष्टान्हिका महापर्व, सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ वे स्वयं कुछ ग्रहण नहीं...