मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि परिवार की महिलाओं और अन्य लोगों ने दरोगा व सिपाहियों के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। हमलावर पुलिस के कब्जे से वारंटी साहिल उर्फ भूरिया को छुड़ाकर फरार हो गए। घटना में उपनिरीक्षक रुपेश कुमार और कांस्टेबल कुलदीप घायल हो गए। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार न्यायालय से प्राप्त वारंट लेकर सिखेड़ा थाने के उपनिरीक्षक रुपेश कुमार, कांस्टेबल कुलदीप और राजवीर हिस्ट्रीशीटर साहिल उर्फ भूरिया पुत्र यूनुस को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंचे थे। पुलिस टीम के पहुंचने पर आरोपी के परिजनों ने विरोध शुरू क...