मुजफ्फर नगर, अगस्त 24 -- Muzaffarnagar News: सावन मास के चौथे और आखिरी सोमवार को शहर के सभी शिवालयों में शिव भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पंचाभिषेक कर फल, फूल, मिष्ठान, बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित किए। सावन मास के चौथे व आखिरी सोमवार को शहर के शिवालयों में शिव भक्तों की अपार भीड़ भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए लगी रही। शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले शिव चौक पर महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने सुबह सवेरे पहुंचकर भगवान आशुतोष के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। शिव चौक पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शिव चौक पर पहुंचने वाले शिव भक्तों को कतार में लगाकर जलाभिषेक कराया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सावन के चौथे सोमवार को मंदिरों में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़ इसके अलावा गांधी कालोनी के अनन्तेश्वर महादेव मंदि...