मुजफ्फर नगर, सितम्बर 9 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। गांव सालारपुर के जंगल में चोरों ने निजी नलकूप से करीब 1575 मीटर बिजली का तार चोरी कर लिया। मामले में जेई ने चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता संजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात चोरों ने गांव सालारपुर निवासी किसान किशनलाल पुत्र उमराव सिंह के निजी नलकूप पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। चोरों ने इस ट्रांसफार्मर से आगे किसान बजान पुत्र गंगाराम और कृष्णपाल पुत्र मोहन के नलकूप तक जा रही पूरी लाइन से लगभग 1575 मीटर लंबा बिजली का तार काट लिया और फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Bagpat News: चोरों ने डेढ़ किलोमीटर लाइन का तार किया चोरी तार चोरी होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में भारी दिक्कत आ रही है। अवर अभियंता स...