मुजफ्फर नगर, अगस्त 19 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश शासन के साइबर जागरूकता अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम द्वारा जनपद के व्यापारी संगठनों और उद्योग बंधुओं के साथ एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में व्यापारियों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों और डिजिटल सुरक्षा के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह व उनकी टेक्निकल टीम ने वर्तमान में प्रचलित एपीके फ्राड, बॉश स्केम के संबंध में सावधान किया। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी संदिग्ध जीप या वीबीएस फाइलों के जरिए व्हाट्सएप व कंप्यूटर का नियंत्रण हासिल कर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं। इसके अलावा, कंपनी के उच्च अधिकारियों के नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल कर कर्मचारियों...