मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर ताराचंद वेदिक पुत्री डिग्री कॉलेज नई मंडी सभागार में साइबर क्राइम पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने की तथा संचालन मुकुल दुआ ने किया। राजेंद्र साहनी कोषाध्यक्ष, अंकुर गर्ग संयोजक तथा प्रधानाचार्य संगीता चौधरी मौजूद रही।ताराचंद वेदिक पुत्री डिग्री कॉलेज ने पधारे मुख्य अतिथि एसपी साइबर क्राइम इंदु सिद्धार्थ, इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह, पूर्व विधायक विशिष्ट अतिथि अशोक कंसल, भाजपा नेता मोहन तायल, संजीव जैन को माला पटका एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। एसपी क्राइम ने कहा साइबर क्राइम को रोकने तथा उनसे सावधान रहने तथा समय-समय पर जागरूकता बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। यह भी बताया की साइबर क्राइम से...