मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: खतौली। भात देकर बारात में जाते समय गांव के समीप गाड़ी को साइड देने को लेकर विवाद में दूसरी गाड़ी में सवार युवकों के साथ मारपीट की। हमले में घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के बाद रतनपुरी पुलिस ने हमलावरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। मेरठ के थाना सरूरपुर के गांव हर्रा खेड़ी निवासी इमरान ने बताया कि शनिवार शाम को रतनपुरी थाना क्षेत्र के नंगला गांव में भानजे का भात देने आया था। कार्यक्रम के बाद वह परिवार के साथ कार से बारात में जाने के लिए निकला। गांव से कुछ दूर आगे चल रही कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन कार सवारों ने काफी दूर तक रास्ता नहीं दिया।आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद आगे चल रही कार के सवारों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियो...