मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: खतौली। दयालपुरम स्थित लाल दयाल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेन्द्र मलिक पहुंचे। विद्यालय के एमडी राजवीर टीटू, चंद्रलेखा, कर्मवीर सिंह विद्यालय प्रबंधन आशीष चौधरी एवं स्टाफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि सांसद हरेन्द्र मलिक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों को अपने जीवन में मेहनत, लगन और अनुशासन बनाए रखन की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: खतौली में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया कार...