मुजफ्फर नगर, जुलाई 10 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर ग्रामीण क्षेत्र में दो बारात घर बनवाने के लिए सांसद हरेन्द्र मलिक ने अपनी निधि से 10-10 लाख रुपए की धनराशि दी है। उनकी निधि से गांव गुज्जरहेडी और घिस्सूखेडा में बारात घर बनाया जाएगा। इसके अलावा करीब 10 लाख की धनराशि से गांव सैदपुरकलां में लाइब्रेरी बनाई जाएगी।

बारात घर निर्माण सांसद हरेन्द्र मलिक ने अपनी सांसद निधि से गांव गुज्जरहेडी और घिस्सूखेडा में बारातघर निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बारातघर बनने से ग्रामीणों को विवाह, सामाजिक समारोह, पंचायत बैठकों और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। लंबे समय से ग्रामीण इन सुविधाओं की मांग कर रहे थे, जिसे अब मंजूरी मिलने से क्ष...